ऋषभ पंत के साथी तमाम क्रिकेटरों ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है। आज शनिवार सुबह को दो मशहूर फिल्म अभिनेता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ऋषभ पंत से मुलाकात की।
उत्तराखंड: दुर्घटना में घायल भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी हैं। बीते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऋषभ पंत के कार एक्सीडेंट पर ट्वीट कर दुख जताया था। साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेटर के जल्द ठीक होने की कामना की। ऋषभ पंत के साथी तमाम क्रिकेटरों ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है। आज शनिवार सुबह को दो मशहूर फिल्म अभिनेता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने ऋषभ पंत से मुलाकात की।
यह भी पढ़े: भारतीय क्रिकेट ऋषभ पंत की कार का हुआ भीषण एक्सीडेंट, कार जलकर हुई राख, देहरादून में हो रहा इलाज
ऋषभ पंत से मिले अनुपम खेर और अनिल कपूर:
अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर शनिवार सुबह भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे, जो कल एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद वहां भर्ती हैं। अनुपम खेर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, हम पंत से और उनकी मां से मिले। ऋषभ अब काफी बेहतर हैं। लोगों से उसके लिए प्रार्थना करने की अपील करें, ताकि वह जल्द ठीक हो जाएं। वह फाइटर हैं, पूरे देश की दुआएं उनके साथ हैं। अनिल कपूर ने कहा, ‘ऋषभ पंत का फैन हूं, इस नाते उनसे मिलने और हालचाल जानने आया था। वह जोश में हैं. हमें जो-जो फिक्र थी, अब बिल्कुल नहीं है। वह ठीक हैं.’
यह भी पढ़े: क्रिकेटर ऋषभ पंत की गाड़ी का भीषण एक्सीडेंट, उर्वशी रौतेला ने की प्रार्थना और लुटाया प्यार!
अनिल कपूर ने कहा, ‘हमने उन्हें थोड़ा हंसाया भी। हम बॉलीवुड स्टार्स नहीं, बल्कि दोस्त के तौर पर उनसे मिलने गए थे। अनुपम खेर ने कहा मुझे लगता है कि ऐसे समय में मिलने जाना चाहिए. हॉस्पिटल का प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए हमने उनसे मुलाकात की। दोनों ने सभी से गाड़ी थोड़ी धीरे चलाने की सलाह भी दी। आपको बता दें कि ऋषभ अपनी मां को सरप्राइज देने और नया साल परिवार के साथ मनाने के लिए 30 दिसंबर को दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। वह खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद उनकी कार सड़क पर कई पलटियां खाकर करीब 300 मीटर पर घिसटी।

0 Comments