बिंदुखत्ता में छुट्टी में आए सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
उत्तराखंड: जनपद नैनीताल शहर हल्द्वानी से एक बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है। शहर हल्द्वानी के बिंदुखत्ता में छुट्टी आए भारतीय सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं जवान तारा सिंह की दो नन्हीं बेटियां हैं, जबकि पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय तारा सिंह कार्की पुत्र स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की निवासी रावतनगर बिंदुखत्ता निवासी भारतीय सेना के कुमाऊं रेजिमेंट में जवान था। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था। रविवार की रात को अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसे आनन-फानन में परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी ले गए।
बताया जा रहा है जवान की वहां सोमवार शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद उसका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जवान मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.मृतक सैनिक का कल प्रातः सैन्य सम्मान के साथ चित्र शिला घाट रानीबाग में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय सेना में सेवारत तारा सिंह के पिता स्वर्गीय बलवंत सिंह कार्की भी भारतीय सेना से ही सेवानिवृत्त हुए थे, हाल ही में उनका निधन हुआ है। तथा तारा सिंह की दो नन्हीं बेटियां हैं, जबकि पत्नी समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है, तथा पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

0 Comments