पौड़ी गढ़वाल: सरकारी अस्पताल सतपुली के डॉक्टर की दादागिरी, नशे में कैबिनेट मंत्री को भी नही छोड़ा, देखें वीडियो

सरकारी अस्पताल सतपुली के डॉक्टर की दादागिरी, नशे में कैबिनेट मंत्री को भी नही छोड़ा, मरीज को जबरस्ती किया रेफर।



पौड़ी गढ़वाल: सरकारी अस्पताल सतपुली के डॉक्टर की दादागिरी, नशे में कैबिनेट मंत्री को भी नही छोड़ा, मरीज को जबरस्ती किया रेफर। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली में बीते रविवार रात 108 की मदद से मरीज अस्पताल में पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार नशे की हालत में दिखे यही नहीं नशे की हालत में उनके द्वारा मरीज के तीमारदार के साथ बदतमीजी भी की ।

यही नहीं 108 कर्मचारी के साथ भी बदतमीजी की और मरीज को बिना देखे हायर सेंटर रेफर कर दिया। नशे की हालत में डॉक्टर शिवकुमार इतने चूर थे कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को भी नही छोड़ा ।

प्राप्त जानकारी मुताबिक, नशे में डॉक्टर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो पौड़ी जिले के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय सतपुली का बताया जा रहा है। वीडियो में मरीज के तीमारदार डॉक्टर से हार्ट पेशेंट का इलाज करने की बात कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टर मरीजों को बिना देखे ही रेफर की तैयारी कर रहा है।इतना ही नहीं जब तीमारदार ने डॉक्टर से कहा कि वे सतपुली के स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से इसकी शिकायत करेंगे तो डॉक्टर वीडियो में कहता हुआ नजर आ रहा है कि सतपाल महाराज यहां आकर इलाज थोड़ी ही नहीं करेंगे। मरीज का इलाज उन्हें ही करना है।

वहीं, इस वायरल वीडियो पर पौड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में ये मामला आया है। इस बारे में डॉक्टर का स्पष्टीकरण मांगा गया है। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में डॉक्टर की लापरवाही मिलने पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments