उत्तराखंड: यूट्यूब सौरभ जोशी ने उत्तराखण्ड की जनता से मांगी माफी, कहा बुरा लगा तो SORRY

आखिरकार यूट्यूब पर सौरव जोशी ने माफ़ी मांग ली हैं जी हाँ सौरभ ने आज अपने vlog में ही प्रदेश की जनता से माफ़ी मांग ली हैं सौरभ ने कहा की मेरी मंशा किसी क़ो हर्ट करने की नहीं थी...


उत्तराखंड: आखिरकार यूट्यूब पर सौरव जोशी ने माफ़ी मांग ली हैं जी हाँ सौरभ ने आज अपने vlog में ही प्रदेश की जनता से माफ़ी मांग ली हैं सौरभ ने कहा की मेरी मंशा किसी क़ो हर्ट करने की नहीं थी, मैंने ये नहीं कहा की की उत्तराखंड और हल्द्वानी की पहचान मेरी वजह से हुई उनके अनुसार मेरा केवल इतना कहना था की हल्द्वानी क़ो लोग मेरे वीडियो से भी देख रहें हैं उनके अनुसार ये मिसअंडरस्टैंडिंग हुई हैं अगर किसी का दिल दुखा हैं तो मै माफ़ी मांगता हूँ उन्हें सॉरी कहता हूँ।

बता दें कि यूट्यबर सौरभ जोशी ने बीते दिनों अपने ब्लॉग की एक विडियो में कहा था कि उनके जरिए ही लोग उत्तराखंड को जान रहे हैं और हल्द्वानी को पहचान रहे हैं। जिसके बाद न सिर्फ सोशल मीडिया पर वे लोगों की जबरदस्त आलोचनाओं का शिकार हुए थे बल्कि उनके यूट्यूब चैनल को अनसब्सक्राइब करने की एक मुहिम भी लोगों द्वारा छेड़ी गई थी। इतना ही नहीं लोगों द्वारा जगह जगह उनके पुतले दहन किए गए थे और कुछ लोगों द्वारा उन पर राजद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग भी की गई थी।

Post a Comment

0 Comments