कोटद्वार: शुक्रवार से होगा तीन दिवसीय सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव, पढ़ें क्या होगा खास

कोटद्वार में तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव आगामी नौ दिसंबर यानी का शुक्रवार से शुरू होगा। जिसके लिए शासन ने दो दिवसीय अवकाश की घोषणा की है। 


पौड़ी गढ़वाल: शहर कोटद्वार में तीन दिवसीय श्री सिद्धबली बाबा वार्षिक अनुष्ठान महोत्सव आगामी नौ दिसंबर यानी का शुक्रवार से शुरू होगा। जिसके लिए शासन ने दो दिवसीय अवकाश की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि पौड़ी डीएम डॉ आशीष चौहान ने 09 एवं 10 दिसम्बर, 2022 को कोटद्वार तहसील के स्कूलों में अवकाश के आदेश दिए है।

जानकारी मुताबिक, जारी आदेश में लिखा है कि तहसील कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत आने वाले महाविद्यालय, सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 09 एवं 10 दिसम्बर, 2022 को अवकाश घोषित किये जाने हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बताया जा रहा है कि श्री सिद्धबली मन्दिर समिति कोटद्वार द्वारा दिनांक 09 10 एवं 11 (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार ) दिसम्बर को श्री सिद्धबली मंदिर के वार्षिक महोत्सव के दृष्टिगत विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आयोजन किया जा रहा है। जिसे देखते हुए सार्वजनिक अवकाश का अनुरोध किया गया है।

आपको बता दे, पहले दिन के मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज होंगे। सिद्धबली मंदिर समिति ने मेले के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी और विवेक अग्रवाल ने बताया कि मेले के पहले दिन नौ दिसंबर को सुबह 5:00 बजे से पिंडी महाभिषेक होगा। प्रात: 7:00 बजे मंदिर परिक्रमा के बाद एकादश कुंडीय यज्ञ होगा।

प्रात: 8:00 बजे सिद्धों का डांडा में पूजन होगा। अपराह्न 3:30 बजे सिद्धबली मंदिर से देवी रोड तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। पहले दिन के मुख्य अतिथि जगद्गुरु शंकराचार्य राज राजेश्वराश्रम महाराज होंगे। मेले के दूसरे दिन दोपहर 1:00 बजे गढ़वाली भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें गढ़वाली भजन गायक दर्शन फरस्वाण और भजन गायिका दीपा नागरकोटी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत माता मंदिर के महामंडलेश्वर श्री ललितानंद गिरी महाराज होंगे। मेले के अंतिम दिन 11 दिसंबर को प्रात: 10:00 बजे गढ़वाली जागर होंगे। दोपहर 12:00 बजे सवामन रोट सिद्धबाबा को चढ़ाने के बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा।

दोपहर 1:00 बजे से हिंदी भजन संध्या होगी जिसमें भजन सम्राट पियूषा कैलाश अनुज भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण होंगे।

Post a Comment

0 Comments