बिजनौर के नजीबाबाद में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
कोटद्वार: बिजनौर के नजीबाबाद में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी मुताबिक, कोटद्वार मार्ग पर सोमवार सुबह लगभग 10 बजे एक ट्रक ने बाइक मे टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार सलमान (24) पुत्र वाहिद हसन और आमिर (25) पुत्र जाहिद हसन निवासी गण मोहल्ला मुगलूशाह सीसीवाली भट्टी के पास की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक कोटद्वार में काम करने के लिए नजीबाबाद से जा रहे थे।
बताया गया कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सहित दोनों युवक ट्रक के नीचे कुचल गए और ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद गजेंद्र पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बताया गया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोडकर मौके से फरार हो गया। दोनों युवकों की मौत पर परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

0 Comments