उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एक ओर कोविड 19 के रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की तो वहीं स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने सभी सीएमओ और डीएम की वर्चुअली बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी जिलाधिकारियों के लिए दिशा निर्देश भी जारी किए।
उत्तराखंड: पुरे दुनिया भर में कोरोना ने अपने पाऊं एक बार दुबरा पसरा ना शुरू कर दिए हैं। इसकी शुरुवात चीन से हुई थी। कोरोना को लेकर खबर ये है, चीन समेत कई देशों में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। ओमिक्रोन के सब वेरिएंट बीएफ.7 के मामले भारत में भी सामने आ चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ऐसे में उत्तराखंड में धामी सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने सभी सीएमओ के साथ वर्चुअल मीटिंग की। बैठक में आरटी पीसीआर में कोविड पॉजिटिव आने वाले मरीजों के सैंपल का होल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल देहरादून भेजने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, उत्तराखंड में ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट का एक भी मामला अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, अभी तक रोजाना जो गिने-चुने मामले सामने आ रहे हैं, वो ओमीक्रोन वेरिएंट के हैं. ऐसे में आगामी चुनौतियों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग अभी से ही तैयारियों में जुट गया है। ताकि अगर कोरोना संक्रमण के मामले प्रदेश में बढ़ते हैं तो उस दौरान मरीजों को पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
कोविड संक्रमण से बचाव के लिए आज सचिवालय में #COVID19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगवाने का अभियान चलाने हेतु स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया। कल से ही बूस्टर डोज लगवाने के लिए कैम्प भी लगाये जाएंगे। pic.twitter.com/37II7Lxncv
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 22, 2022
इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने सभी सीएमओ और जिलाधिकारियों को व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के लिए जारी दिशा निर्देशों के अनुसार कोविड 19 के दृष्टिगत केंद्र सरकार की ओर से जून 2022 में जारी गाइडलाइन के पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, भारत सरकार ने कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने, संक्रमित मरीजों के चिन्हीकरण के साथ ही आइसोलेशन और परीक्षण के लिए व्यवस्थाओं को मुकम्मल करने के संदर्भ में सभी राज्यों को गाइडलाइन जारी किया गया था। उसे फॉलो करने के लिए उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने आदेश जारी कर दिए हैं।



0 Comments