उत्तराखंड: SSB का जवान लापता, छह दिन से नहीं कोई खबर, परिजन हुए परेशान

चंपावत जिले के हेड कांस्टेबल पंकज कुमार एस‌एसबी की पंचम वाहिनी में तैनात है। 23 दिसंबर से अचानक पंकज लापता हो गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंकज का नंबर बंद आ रहा है। इस कारण सर्विलांस से लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही।


उत्तराखंड: चंपावत जिले के हेड कांस्टेबल पंकज कुमार एस‌एसबी की पंचम वाहिनी में तैनात है। 23 दिसंबर से अचानक पंकज लापता हो गया है। बताया जा रहा है, कि एसएसबी कैंप से विभागीय कार्य से उप महानिरीक्षक कार्यालय अल्मोड़ा भेजा गया था लेकिन मंगलवार को अल्मोड़ा से सूचना मिली कि जवान यहां नहीं पहुंचा है।

जानकारी करे मुताबिक, बताया गया है कि लापता हेड कांस्टेबल पंकज मूल रूप से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के ग्राम व पोस्ट जनकपुरी, थाना सिविल लाइन के रहने वाले थे। उनके एकाएक लापता होने की खबर से जहां उनके परिजन परेशान है वहीं एस‌एसबी के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। काफी खोजबीन के बाद एस‌एसबी के अधिकारियों ने पुलिस में लापता पंकज की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

वर्तमान में उनकी तैनाती सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी में नेपाल सीमा से लगे तामली में है। बताया गया है कि पंकज बीते 23 दिसंबर को एसएसबी कैंप से राज कार्य के लिए उप महानिरीक्षक कार्यालय अल्मोड़ा के लिए रवाना हुआ परंतु 27 दिसंबर को अल्मोड़ा से खबर मिली कि वह वहां पहुंचे ही नहीं है। जिससे एसएसबी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने अपनी तरफ से काफी खोजबीन की परंतु पंकज का कुछ भी पता नहीं चला। जिसके बाद सहायक सेनानायक ने बीते रोज तामली थाने में तहरीर देकर जवान की गुमशुदगी दर्ज कराई। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पंकज का नंबर बंद आ रहा है। इस कारण सर्विलांस से लोकेशन ट्रैस नहीं हो पा रही।

Post a Comment

0 Comments