मनोंरजन: उर्वशी रौतेला ने हाथ पर लिखा RP, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- तीसरे अंपायर की जरूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने कारनामों से लगातार सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन ट्विस्ट वाले पोस्ट शेयर कर फैंस को भी चक्कर में डाल देती है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपनी हाथों पर आर पी (RP) लिखवाया है।



मनोंरजन:
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और मजेदार पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ये सब तब है जब वह पिछले कुछ समय से सुर्खियों में छाई हुई हैं। ऐसे में क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर उर्वशी को खूब ट्रोल किया जाता है। 

आपको बता दे, इस साल तो उर्वशी ने आरपी को लेकर सोशल मीडिया में काफी डिस्कस किया है। क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए उनके कोल्ड वार से फैंस भी चक्कर में पड़ गए हैं। हालांकि ऋषभ और उर्वशी दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। लेकिन अब इन सबके बीच हाल ही में उर्वशी रौतेला ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनकी हाथों पर आरपी लिखा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, उर्वशी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की सीरीज शेयर की है, जिसमें उन्होंने चक्कर में डालने वाला कैप्शन लिखा है। उर्वशी ने लिखा 'आपको यह बताने के लिए तीसरे अंपायर की जरूरत नहीं है कि मेरा दिल किसने चुराया है'। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन को पूरा करते हुए आगे लिखा 'बने रहें यह बहुत अच्छा होने वाला है, यार'।

आगे बता दें कि शेयर्ड वीडियो उर्वशी ने नेटफ्लिक्स के लिए बनाया है। वीडियो में उनके साथ हॉलीवुड एक्टर रयान गॉसलिंग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में उर्वशी कहती हैं कि वह और रयान एक-दूसरे के लिए ही बने हैं तो रयान कहते हैं कि इसे आप लिखकर दिखा सकती हैं। वीडियो में आगे नजर आता है कि उर्वशी अपना हाथ आगे करके खोलती हैं, जिसमें एक हाथ में आर और दूसरे में जी के साथ पी लिखा है। एक्ट्रेस आगे कहती हैं कि 'कुछ और'।


उर्वशी के इस पोस्ट पर यूजर्स उन्हें बहुत ट्रोल कर रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि अब तो आर पी को छोड़ दो तो कोई कह रहा है कि आपके ये आर के बारे में जानने की वजह से मैंने अपना नाम भुला दिया है। वहीं एक ने कमेंट किया कि कब तक ये ड्रामा करती रहोगी आर पी का।

प्रोफेशनल लाइफ

उर्वशी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म द लीजेंड में नजर आई थीं जिसके जरिए उन्होंने तमिल इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। अब वह हिंदी फिल्म द ग्रे में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म ब्लैक रोज में भी नजर आएंगी। 

बता दें कि हिंदी फिल्मों से वह काफी समय से दूर हैं। लास्ट वह फिल्म वर्जन भानुप्रिया में नजर आई थीं जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। अब देखते हैं कि वह वापस हिंदी फिल्मों में कब वापसी करेंगी। हालांकि उनके गाने रिलीज होते रहते हैं। वह गानों और स्टेज परफॉर्मेंस करती रहती हैं। 

ऐसी खबर भी आ रही है कि उर्वशी हॉलीवुड डेब्यू भी करने वाली हैं। वह पॉपुलर फिल्म 365 डेज एक्टर मिशेल मोरोन के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स में रिलीज होगी।

Post a Comment

0 Comments