उत्तराखंड: शादी को एक साल भी नहीं हुआ था, गुंजन ने कर ली आत्महत्या !

हरिद्वार धर्मनगरी में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक नवविवाहिता ने घर में अपनी जान दे दी। रात करीब 2:00 बजे घटना का पता चलने पर ससुराल वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।


उत्तराखंड: हरिद्वार धर्मनगरी में आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक नवविवाहिता ने घर में अपनी जान दे दी। रात करीब 2:00 बजे घटना का पता चलने पर ससुराल वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है। नवविवाहिता के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक। बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोहल्की किशनपुर निवासी राहुल की शादी मेरठ की रहने वाली गुंजन नामक लड़की के साथ हुई थी। राहुल ऋषिकेश में ही नौकरी किया करता था और अक्सर वीकेंड पर अपने घर रोहल्की किशनपुर आया करता था। गुंजन राहुल के माता-पिता के साथ ही गांव में रहती थी। रोजाना की तरह बुधवार रात को खाना खाकर सब अपने अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब 2:00 बजे पता चला कि गुंजन ने अपने कमरे में आत्महत्या कर ली है।

बहू को आत्महत्या किए देख ससुराल वालों में हड़कंप मच गया। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी बहादराबाद थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने गुंजन के शव को नीचे उतरा। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन कहीं पर भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवा दिया।

विवाह को सिर्फ एक साल हुआ था

पत्नी की आत्महत्या की सूचना पाकर राहुल भी रात में ही अपने गांव पहुंच गया। पुलिस द्वारा इस घटना की जानकारी गुंजन के परिजनों को मेरठ में दे दी गई। जिसके बाद परिजन भी रोहल्की किशनपुर गांव पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि 1 साल पहले ही राहुल का विवाह गुंजन के साथ हुआ था। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का पता पुलिस को नहीं लग पाया है। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गुंजन के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments