उत्तराखंड: स्कार्पियो से बारातियों को रौंदा, एक की मौत और 31 लोग घायल

हरिद्वार के बहादराबाद में एक स्‍कॉर्पियो ने घुड़चढ़ी के दौरान बरातियों को टक्‍कर मारी दी। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में एक की मौत हो गई है और 31 लोग घायल हो गए हैं।


उत्तराखंड: हरिद्वार के बहादराबाद में एक स्‍कॉर्पियो ने घुड़चढ़ी के दौरान बरातियों को टक्‍कर मारी दी। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में एक की मौत हो गई है और 31 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं गुस्‍साई भीड़ ने चालक को पीट दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रण में लिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देर रात बहादराबाद धनौरी रोड पर स्थित सरदार फार्म हाउस में ग्राम बेलडा से आई बरात के स्वागत के समय स्कॉर्पियो कार ने बरातियों को टक्‍कर मार दी। स्कॉर्पियो बहादराबाद से धनोरी की तरफ जा रही थी। घटना में एक बैंड वाला जिसका नाम सागर निवासी रायसी थाना लक्सर की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में कुल 31 लोग घायल हुए हैं। घटना से गुस्‍साई भीड़ ने स्कॉर्पियो चालक से मारपीट की और उसके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

सूचना पर मौके पर सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने मय फोर्स पहुंचकर घायलों को निजी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मोके पर लगी भीड़ को हटाया व यातायात सामान्य कराया।

Post a Comment

0 Comments