पौड़ी गढ़वाल के सतपुली तहसील के एकेश्वर रोड पर जीएमओयू की हिमगिरि बस की दूसरे बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बसों के आपस में टकराने से दर्जनों कई घायल बताए जा रहे हैं।
कोटद्वार : पौड़ी गढ़वाल के सतपुली तहसील के एकेश्वर रोड पर जीएमओयू की हिमगिरि बस की दूसरे बस से जोरदार भिड़ंत हो गई। दोनों बसों के आपस में टकराने से दर्जनों कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल 108 वाहन की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक के तौर पर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पौड़ी के सतपुली एकेश्वर रोड पर दो बसों में जबदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 22 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल 108 वाहन की मदद से सतपुली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सतपुली कोतवाली पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
मौके पर मौजूद थाना अध्यक्ष दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटनास्थल पर बस संख्या UK 15PA0241 जो कोटद्वार से चौबट्टाखाल जा रही थी तथा UK 15PA0825 जो की चौबट्टाखाल से कोटद्वार आ रही थी। दोनों बस श्रीकोटखाल एकेश्वर के पास एक मोड़ पर आमने सामने भिड़ंत हो गई।
थाना अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया कि मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत कर घायलों का रैस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली सैंण भिजवाया। पौड़ी एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि बसों की आपसी टक्कर में 22 लोगों को मामूली चोट आई है। सभी लोग सुरक्षित हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
हादसे में घायल लोगों के नाम
घायलों में 80 वर्षीय कृपाल सिंह, 34 वर्षीय संजय, 22 वर्षीय अमन, 48 वर्षीय पुष्पा नेगी, 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह, 50 वर्षीय आशा, 51 वर्षीय वीरेंद्र, 56 वर्षीय दीपक, 54 वर्षीय विनोद, 15 वर्षीय कु.नेहा, 48 वर्षीय प्रताप सिंह, 39 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह, 54 वर्षीय अर्जुन सिंह, 58 वर्षीय बाबू राम, 41 वर्षीय चालक हरीश, 44 वर्षीय चालक संग्राम सिंह, 46 वर्षीय आनंदी देवी, 80 वर्षीय सोबन सिंह, नितिन कुमार, सुनीता देवी, सोहन सिंह तथा प्रेम सिंह शामिल हैं।
0 Comments