उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, बद्रीनाथ धाम के करेंगे दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड आ रही है। राष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की।


उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को उत्तराखंड आ रही है। राष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुसार कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को दें।

इसके बाद आठ नवंबर की सुबह राष्ट्रपति बदरीनाथ धाम जाएंगी और दोपहर को श्रीनगर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। जिसके चलते बदरीनाथ व श्रीनगर में भी कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति रिजर्व पुलिस लाइन में होने वाली रैतिक परेड में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पौड़ी जिले से पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

राष्ट्रपति के देहरादून आगमन को लेकर सोमवार को अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमान ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीजी एपी अंशुमान, डीआईजी प्रशिक्षण वरिंद्रजीत सिंह, डीआईजी अभिसूचना दलीप सिंह कुंवर व एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने पुलिस बल को निर्देशित किया कि वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से तीन घंटे पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंच जाएं।

निर्देश के अनुसार कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी को दें। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से नजर रखें। पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात अंदर जाने की अनुमति दी जाए। ब्रीफिंग के दौरान धीरेंद्र गुंज्याल पुलिस अधीक्षक विजिलेंस, श्वेता चौबे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, अर्पण यदुवंशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये रहेगा राष्ट्रपति का कार्यक्रम 

मंगलवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से दिल्ली से सुबह 9:55 बजे बरेली के लिए रवाना होंगी। 10:40 बरेली पहुंचेंगी। उसके बाद राष्ट्रपति बरेली से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से सुबह 10:50 बजे पंतनगर के लिए रवाना होकर 11:25 पंतनगर पहुंचेंगी। पंतनगर से एमआई 17 हेलिकॉप्टर से शाम 3:25 बजे राष्ट्रपति उड़ान भरेंगी और 4:40 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बुधवार को राष्ट्रपति एमआई 17 हेलिकॉप्टर से जीटीसी हेलीपेड से सुबह 9:20 बजे बदरीनाथ हेलीपेड को रवाना होकर 10:20 बजे बदरीनाथ पहुंचेंगी। 11:40 पर बदरीनाथ से रवाना होकर दोपहर साढे बारह बजे श्रीनगर हेलीपेड पहुंचेंगी। उसके बाद श्रीनगर हेलीपेड से राष्ट्रपति शाम 3:50 बजे रवाना होकर शाम 4:40 बजे जीटीसी हेपीपेड देहरादून पहुंचेंगी। बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति विशेष विमान से 12:05 बजे रवाना होंगी। 12:50 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

Post a Comment

0 Comments