देहरादून की सड़कों पर देर रात एक युवक दौड़ लगाकर एग्जाम की प्रैक्टिस कर रहा है। जिसका वीडियो शहर कोतवाल राजेश शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा का प्रदीप नोएडा की सड़कों पर देर रात दौड़ लगाते हुए वायरल हुआ तो पूरे देश ने प्रदीप के जज्बे को सलाम किया। इतना ही रातों रात प्रदीप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल किया गया। ऐसा ही एक वीडियो देहरादून का वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक राजपुर रोड से घर दौड़ते हुए जा रहा है। देहरादून पुलिस के इंस्पेक्टर ने जब वीडियो बनाते हुए युवक से बात की तो सारी कहानी सामने आ गई।
कुछ समय पहले उत्तराखंड के निर्देशक और नोएडा के निवासी विनोद कापड़ी ने एक वीडियो वायरल किया। जिसमें अल्मोड़ा के युवक का प्रदीप मेहरा नोएडा की सड़क पर भागने वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ। युवक ने बताया कि वह आर्मी में जाने के लिए इस तरह प्रैक्टिस करता है। अब देहरादून की सड़कों पर देर रात एक युवक दौड़ लगाकर एग्जाम की प्रैक्टिस कर रहा है। जिसका वीडियो शहर कोतवाल राजेश शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया है।
देहरादून के राजपुर में प्राइवेट नौकरी करने वाला युवक फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा है। फिजिकल के लिए युवक के पास समय नहीं है तो वह काम पूरा होने के बाद राजपुर से घर तक दौड़कर पहुंचता है।जिससे उसकी दौड़ की प्रैक्टिस हो सके। दौड़ते हुए समय देहरादून के शहर कोतवाल राजेश शाह ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि इस युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
देहरादून के शहर कोतवाल राजेश शाह ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो जारी कर लिखा है कि मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती। कल रात गश्त के दौरान करीब 1:30 बजे एक लड़का राजपुर रोड पर घंटाघर की तरफ दौड़ता हुआ दिखा, तो उत्सुकतावश मैंने उससे देर रात ठंड में दौड़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह राजपुर में कहीं काम करता है।
और रात को छुट्टी के बाद वापस अपने कमरे को जा रहा है। वह फॉरेस्ट गार्ड की तैयारी कर रहा है। ड्यूटी के बाद वह फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के फिजिकल के लिए रेस की प्रैक्टिस कर रहा है। यह बालक उन लोगों के लिए एक सीख है, जो कहते हैं कि इस भागम-भाग की जिंदगी में उन्हें अपने स्वास्थ्य के लिए कुछ करने का समय नहीं मिलता। राजेश शाह ने बताया कि लड़के से ज्यादा बात नहीं कर पाया क्योंकि मेरे ज्यादा बातचीत करने से उसे उसकी प्रेक्टिस में व्यवधान हो रहा था।

0 Comments