उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने अपना जन्मदिन मनाया था। अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उर्वशी दुबई गई थीं। वहीं इस बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें उर्वशी पार्टी में जमकर डांस करती दिख रही हैं।
मनोंरजन : पौड़ी गढ़वाल शहर की उर्वशी रौतेला आज के वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी हिट पाने के लिए तरह रही हैं। हालांकि ये हसीना अपने सेक्सी लुक और बेशकीमती अंदाज से हर दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर से उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
आपको बता दे, उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपनी मम्मी मीरा रौतेला का बर्थडे बेहद जबरदस्त अंदाज में सेलिब्रेट किया है। ऐसे में उर्वशी ने पूरे परिवार के साथ पार्टी इंजॉय की। इस दौरान की वीडियो हसीना ने खुद इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। सामने आए वीडियो में उर्वशी बेहद सेक्सी डांस मूव्स करती दिखाई दे रही हैं।
दरअसल हाल ही में उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने अपना जन्मदिन मनाया था। अपनी मां का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उर्वशी दुबई गई थीं। वहीं इस बर्थडे बैश की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं जिसमें उर्वशी पार्टी में जमकर डांस करती दिख रही हैं। उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के बर्थडे बैश के कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह दुबई में समंदर के बीच क्रूज़ पर डांस करती दिख रही हैं।
इन वीडियोज़ में उर्वशी रौतेला ऑरेंज कलर के हॉल्ट नेक बैकलेस ड्रेस पहनी दिख रही हैं। उर्वशी ने बैकलेस ड्रेस को सिल्वर शिमर ब्रा के साथ पेयर कर अपना लुक कंप्लीट किया, जिसमें वह काफी बोल्ड और खूबसूरत दिख रही थीं। वीडियो में ऑरेंज ड्रेस में एक्ट्रेस ने अरेबिक गाने पर खूब डांस किया।
बता दें कि अपने 10 साल के करियर में तकरीबन 25 से भी ज्यादा फ़िल्में और म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है। लेकिन उनके हाथ एक भी हिट फिल्म नहीं लग पाई। उर्वशी रौतेला ने 'सिंह साहब दी ग्रेट' में सनी देओल के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उर्वशी ने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था। डेब्यू फिल्म के बाद में हनी सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो लव दोसे में काम किया। इस वीडियो के चलते उन्होंने डेब्यू फिल्म से ज्यादा पापुलैरिटी हासिल की। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म भाग जॉनी में उर्वशी ने किरदार निभाया जो की बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई। साल 2015 में उर्वशी रौतेला ने मिस्टर आइरावता और सनम रे जैसी फिल्मों में काम किया।

0 Comments