मसूरी लाइब्रेरी-दून मार्ग पर बस के ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है।
उत्तराखंड परिवहन निगम की बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए और बस ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान लोग बाल-बाल बचे। शनिवार को शहर के लाइब्रेरी-दून मार्ग पर हादसा हुआ। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची। बस को साइड लगाया गया। बस में चालक और परिचालक मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।
जानकारी के मुताबिक, बस कंडक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि वह देर रात को दिल्ली से चलकर मसूरी सुबह 5 बजे पहुंचे थे। सुबह मसूरी से 6 बजे देहरादून के लिये सवारी को लेकर जाना था। परंतु बस के ब्रेक खराब होने के कारण बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि सुबह के समय पुलिस दरोगा द्वारा उनको राज्यपाल के मसूरी दौरे का हवाला देते हुए बस को सड़क किनारे से हटाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि बस खराब है, परंतु तब भी दरोगा ने बस को हटाने के लिये कहा। बस चालक द्वारा बस को बैक करने की कोशिश की गई, परन्तु बस बैक करते ही ब्रेक फेल हो गए, जिससे हादसा हो गया।

0 Comments