पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से 42 सीटर विमान के संचालन को मिली मंजूरी

उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार अब पर्वतीय जिलों में भी तेजी से हो रहा है जिसके चलते सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन के लिए मंजूरी दे दी है। 


उत्तराखंड में हवाई सेवाओं का विस्तार अब पर्वतीय जिलों में भी तेजी से हो रहा है जिसके चलते सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन के लिए मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि इससे पर्यटकों को बेहद सहूलियत होगी क्योंकि छोटे विमान की वजह से काफी कम लोग यात्रा कर पाते थे। बताते चलें कि देहरादून और पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए सीधी फ्लाइट भी शुरू हो चुकी है।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने फेसबुक अकाउंट से जानकारी साझा की है “सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हार्दिक आभार! ” केंद्र सरकार के सहयोग से निरंतर राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं। निश्चित रूप से इस विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में भी एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी।

Post a Comment

0 Comments