चमोली में विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38) का निधन हो गया। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। इसका आदेश जारी हो गया है।
उत्तरखण्ड: चमोली में विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38) का निधन हो गया। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। राजेंद्र सिंह के निधन से उनके गांव देवलग्वाड़ में शोक की लहर छा गई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।
उनके निधन की जानकारी लगने पर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है।
निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस निर्णय का असर केवल प्रधान पद के चुनाव पर होगा, जबकि ग्राम पंचायत के अन्य पदों के लिए मतदान और चुनावी प्रक्रिया निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगी।यह घटना स्थानीय समुदाय के लिए एक बड़ा आघात है, क्योंकि राजेंद्र सिंह को गांव में एक संभावनाशील प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा था।
उनके निधन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।
0 Comments