हरिद्वार में छठ महापर्व से पहले MS Dhoni की पत्नी साक्षी ने बेटी और परिवार के साथ किया गंगा स्नान

क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने हरिद्वार में मां गंगा की पूजा अर्चना की। साक्षी ने छठ महापर्व से पहले अपने मायके और ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ गंगा स्नान भी किया। 


क्रिकेटर और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने हरिद्वार में मां गंगा की पूजा अर्चना की। साक्षी ने छठ महापर्व से पहले अपने मायके और ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ गंगा स्नान भी किया। बाद में साक्षी ने गरीबों और श्रद्धालुओं में स्टॉल लगाकर प्रसाद भी बांटे।

बताया जा रहा है कि पहले इसमें महेंद्र सिंह धोनी ने भी शिरकत करनी थी, लेकिन किसी कारणवश वो शामिल नहीं हो पाए। साक्षी ने पूरे कार्यक्रम को सम्पन्न कराया और पंड़ित पुरोहितों का आशीर्वाद लिया। प्रबंध कार्यकारिणी संस्था श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने प्रसाद स्वरूप साक्षी को गंगाजली और रुद्राक्ष की माला भी भेंट की।

उनके परिवार के सदस्य और महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जिवा ने पूरी आस्था के साथ हरकी पैड़ी पर पूजन और दान कार्यक्रम में शामिल हुए। वहां मौजूद जरूरतमंदों को भोजन इत्यादि वितरित किए. साक्षी के साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद थीं। जीवा ने वहां मौजूद तीर्थ पुरोहितों से हरिद्वार की महिमा के बारे में भी जाना। इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों ने उनसे बातचीत भी की।

गंगा सभा के पदाधिकारी ने धोनी के परिवार के सदस्यों को आने वाले अर्ध कुंभ 2027 में हरिद्वार आने का न्योता दिया है। साक्षी धोनी ने 1 घंटे से अधिक समय तक हर की पौड़ी पर समय बिताया. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ-साथ उनकी बेटी जीवा भी मौजूद रहीं। बता दें कि पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं। हालांकि उनका परिवार झारखंड में बस गया है। धोनी और साक्षी का विवाह भी देहरादून में ही हुआ था। महेंद्र सिंह धोनी का पैतृक गांव, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में ल्वाली में है। धोनी और साक्षी कई बार उत्तराखंड और अपने पैतृक गांव आ चुके हैं। साक्षी का परिवार भी देहरादून में रहता था। ऐसे में दोनों का उत्तराखंड का विशेष लगाव है।


Post a Comment

0 Comments