कोटद्वार: घास काट रही महिला को गुलदार ने मार डाला, घर से कुछ दूरी पर मिला शव

महिला घर के पास ही घाट काटने गई थी। इस दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। 


पौड़ी गढ़वाल:
शहर के कोटद्वार में गुलदार ने एक महिला को मार डाला। महिला घर के पास घास काट रही थी। दिन दहाडे़ हुई घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। पोखड़ा विकासखंड के बगड़ीगाड गांव में महिला रानी देवी (65) पत्नी रमेश बंदूणी घर के पास ही घास काट रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। खाेजबीन करने पर महिला का शव घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर मिला है।


Post a Comment

0 Comments