उत्तराखण्ड की युवा गायिका प्रियंका मेहर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनके सुर्खी बनने का कारण यूट्यूब चैनल से हाल ही में रिलीज हुआ वह नया गीत, “स्वामी जी प्लीज़” हैं।
उत्तराखंड: गढ़वाल की युवा गायिका प्रियंका मेहर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उनके सुर्खी बनने का कारण यूट्यूब चैनल से हाल ही में रिलीज हुआ वह नया गीत, “स्वामी जी प्लीज़” हैं। जिसके बाद से चमोली जिले की पवित्र और सांस्कृतिक रूप से अहम उर्गम घाटी में विवाद खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, गढ़वाल की गायिका प्रियंका महर के प्रकाशित गीत "स्वामी जी प्लीज" में "उर्गम के कस्से में दगड़ियों के साथ फुल नशे में देवभूमि उच्च केदार क्षेत्र के उर्गम गाँव के लिए अपमानजनक व आपत्तिजनक एवं असभ्य शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिस से गाँव की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है जोकि सामुदायिक मानहानि के दायरे में आती है।
एडवोकेट सुरभि शाह ने कानूनी नोटिस में लिखा है कि आपकी इस हरकत से उर्गम गाँव के निवासियों की भावनाएँ आहत हुई हैं तथा उनकी सामाजिक छवि को अनुचित क्षति पहुँची है। आपके उक्त गाने से उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में उर्गम गाँव की छवि धूमिल हुई है जिस कारण समस्त क्षेत्र वासियों में रोष है।
उर्गम गाँव अपने आप में धार्मिक महत्व रखता है पंच बद्री में से एक बद्री ध्यानबद्री तथा पंच केदार में से एक केदार भगवान कल्पेश्वर के रूप में साक्षात उर्गम गांव में विराजमान है जिस कारण आपके उक्त कृत्य से गांव में विराजमान देवी देवीताओ का अपमान हुआ है तथा समस्त छेत्र वासियों की धार्मिक भावनाओ को आघात पहुंचाया है।

0 Comments