उत्तराखंड: नंदा गौरा योजना के लिए इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई, बेटियों को 12वीं के बाद मिलेंगे 62 हजार रुपये, जानिए कैसे

उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। 


उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि बेटी के जन्म से लेकर 12वीं तक राज्य सरकार दो चरणों में 62 हजार रुपये मिलते हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहले इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई थी। कन्या जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए अभी तक 30 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश में कई जगह लोगों ने बताया कि पात्र होने की बावजूद में विभिन्न वजहों से अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे लोगों को अवसर देने के लिए योजना के आवेदन की तारीख को 20 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुधार का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके बाद यह तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के अंदर आवेदन करना होगा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़़ाओ योजना के तहत उत्तराखंड राज्य सरकार ने नंदा गौरा योजना चला रही है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद जब बेटी 12वीं कक्षा पास कर लेगी तो बाकी 51,000 रुपये दिए जाते हैं। कुल मिलाकर 62,000 रुपये दो चरणों में मिलते हैं।

उत्तराखंड में राज्य सरकार नंदा गौरा योजना चला रही है। इस योजना का मकसद 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' है। योजना के जरिए गरीब परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। मां- और बेटी दोनों को इसका फायदा मिलता है।

नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक उत्तराखंड सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाती है। बेटी के जन्म पर एकमुश्त रकम मां-बेटी के संयुक्त खाते में जमा कराई जाती है। इसके बाद 12वीं पास होने के बाद पैसा खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। नंदा गौरा योजना के तहत दो चरणों में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।


Post a Comment

0 Comments