उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
उत्तराखंड : प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड के कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना हो सकती है। बता दें, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में चार पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के की संभावना है, जबकि मैदानी इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।
जानकारी अनुसार, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया है, कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना बन रही है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार से हिमपात हो सकता है। यह क्रम 12 दिसंबर तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 दिसंबर को उत्तर भारत में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
पिछले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। जबकि, न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है।

0 Comments