प्रदेश में दुष्कर्म जैसे शर्मसार कर देने वाले मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन दुष्कर्म जैसी घटनाएं सुनने को मिल रही है जिसमें अधिकतर युवतियों और छोटी बच्चियों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है।
उत्तराखंड : प्रदेश में दुष्कर्म जैसे शर्मसार कर देने वाले मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन दुष्कर्म जैसी घटनाएं सुनने को मिल रही है जिसमें अधिकतर युवतियों और छोटी बच्चियों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। बीते कई दिनों से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां भाई ने बहन को तथा पिता ने बेटी को हवस का शिकार बनाया हो।
देवभूमि कही जाने वाली उत्तराखंड की भूमि भी ऐसे हवस के शिकारियों से अछूती नहीं है। यहां भी लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो की चिंता का कारण बने हुए हैं। ऐसे घिनौने और जघन्य अपराध करने वाले लोगों की वजह से कोई भी रिश्ता विश्वास करने लायक नहीं बचा है।
ताजा मामला हल्द्वानी के दमुवाढूंगा से सामने आई है, जिसमे एक मकान मालिक ने अपनी ही किरायेदार को निशाना बनाया है, बता दें की किराएदार महिला गर्भवती थी। बता दें कि मकान मालिक गर्भवती महिला के कमरे में जा घुसा और उसकी अपनी हवस का शिकार बनाया।
वहीं किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने आपबीती पति और पुलिस को बताई जिसके बाद काठगोदाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी को कोर्ट में पेश किया। साथ ही आऱोपी को जेल भेजा।
काठगोदाम पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से सिरसा सिसाईया गौसाई बदायूं निवासी दंपति दमुवाढूंगा में किराए पर रहते हैं। महिला ने पुलिस से शिकायत में बताया कि बीती 2 जनवरी को महिला का पति काम के सिलसिले में बाहर गया था तभी मौका पाकर मकान मालिक राजू उसके कमरे में घुस आय़ा और उसको अपनी हवस का शिकार बनाया।
बताया कि उसने विरोध किया और बताया कि वो गर्भवती है लेकिन आऱोपी ने उसकी एक न सुनी और धमकाते हुए बलात्कार किया। महिला ने बताया कि उसने उसको धमकी दी कि किसी को बताया को वो उसे जान से मार देगा। लेकिन पत्नी ने सारी आपबीती पति को बताई जिसके बाद दोनों काठगोदाम थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा।

0 Comments