उत्तराखंड : CM ने दी कोरोना को मात, काम पर लौटते ही किया एक बड़ा एलान, जानिए क्या दिए निर्देश

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना महामारी को मात देकर एवं स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटे है। काम पर लौटते ही सीएम ने एक बड़ा एलान किया है।


उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कोरोना महामारी को मात देकर एवं स्वस्थ होकर अपने काम पर लौटे है। काम पर लौटते ही सीएम ने एक बड़ा एलान किया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नर्सिंग की भर्ती में मानकों में संशोधन के निर्देश दिए हैं। सीएम ने नर्सिंग प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के ज्ञापन का संज्ञान लेकर सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि आवश्यक संशोधन का प्रस्ताव तैयार कर जल्द आगामी कैबिनेट में लाया जाए, जिससे नर्सिंग की भर्ती में मानकों में आवश्यक संशोधन किया जा सके और ज्यादा से ज्यादा नर्सिंग प्रशिक्षित युवा उसमें शामिल हो सकें।

जानकारी मुताबिक़, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश के बाद राज्य में 1200 से ज्यादा पदों पर नर्सिंग स्टाफ की भर्ती होने जा रही है, लेकिन भर्ती के लिए 30 बेड के अस्पताल से एक साल के अनुभव और फार्म 16 की अनिवार्यता के कारण कई नर्सिंग प्रशिक्षित युवा इस भाग लेने से वंचित हो रहे थे। इस पर नर्सिंग प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन देकर मानकों में ढील देने की मांग की थी। जिससे अधिक से अधिक नर्सिंग प्रशिक्षित युवा इसमें भाग ले सकें। 

बता दें, कोरोना को हराकर आज से काम काज शुरू करते ही सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहला निर्णय नर्सिंग भर्ती के मानकों में संशोधन का लिया। नर्सिंग बेरोजगार संगठन की ओर से दिए ज्ञापन का संज्ञान लेकर सीएम ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि 30 बेड के अस्पताल में एक साल के अनुभव की शर्त को हटा दिया जाए। 

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि सीएम के निर्देश के अनुसार नर्सिंग भर्ती के लिए अब 30 बेड के अस्पताल में  एक साल के अनुभव की शर्त को हटाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के सम्मुख रखेंगे। इस संशोधन के बाद फार्म 16 की अनिवार्यता भी स्वत ही खत्म हो जाएगी। साथ ही 30 बेड के अस्पताल में एक साल के अनुभव की शर्त भी हट जाएगी। कैबिनेट निर्णय के बाद नर्सिंग प्रशिक्षित बेरोजगार इसके लिए नर्सिंग भर्ती के लिए पात्र हो जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments