मनोरंजन : ब्रिटिश अभिनेत्री को हुआ कोरोना, अस्पताल में भर्ती होने को लेकर खूब किया 'नाटक'

स्विट्जरलैंड से लंदन और दुबई होते हुए फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंचीं ब्रिटिश अभिनेत्री बनिता संधू कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। 


मनोरंजन : स्विट्जरलैंड से लंदन और दुबई होते हुए फिल्म की शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंचीं ब्रिटिश अभिनेत्री बनिता संधू कोरोना संक्रमित निकली हैं। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन्होंने सरकारी अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती होने से इनकार कर दिया। जिसको लेकर कई घंटे तक गहमागहमी रही। इतना ही नहीं संधू ने स्वास्थ्यकर्मियो की बात ना मानते हुए एंबुलेंस से उतर कर जाने की भी कोशिश की। जिसके बाद अस्पताल ने पुलिस को बुलाया और उनको रोका।

प्राप्त जानकारी मुताबिक, बनिता संधू जब शूटिंग के लिए कोलकाता पहुंचीं तो उनका दमदम हवाई अड्डे पर कोरोना जांच की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उन्हें चित्तरंजन अस्पताल के न्यूटाउन परिसर में भर्ती कराया गया। जब दोबारा जांच की गई तो फिर से रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। 

इसके बाद उन्हें चितरंजन नेशनल से बेलेघाटा आइडी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। अभिनेत्री बेलेघाटा आइडी अस्पताल पहुंचीं तो वह वहां भर्ती होने  से साफ इनकार कर दिया और एंबुलेंस से नहीं उतरीं  और वहां से भागना चाहीं। पुलिस ने एंबुलेंस को घेर लिया।

सरकारी अस्पताल में जाने से इनकार

ब्रिटिश अभिनेत्री बनिता संधू इन दिनों फिल्म कविता और टेरेसा की शीटिंग कर रही हैं। वो दिसंबर में ब्रिटेन से कोलकाता पहुंची थीं। जिस फ्लाइट से वो आई थीं, उसमें एक यात्री को कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया। जिसके बाद बनिता का टेस्ट हुआ तो उनको भी कोरोना पॉजिटिव आया। 

सोमवार को उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको एंबुलेंस से कोलकाता के बेलेघाटा आइडी अस्पताल ले जाया गया। जहां भर्ती होने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया और हंगामा कर दिया।

Post a Comment

0 Comments