केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में 20 और नए मामले सामने आने के बाद, कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमितों की कुल संख्या 58 पर पहुंच गई है।
राष्ट्रीय : देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में 20 और नए मामले सामने आने के बाद, कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमितों की कुल संख्या 58 पर पहुंच गई है। एक तरफ देश में कोरोना संक्रमण के रोजाना आने वाले मामलों में गिरावट देखने को मिली है तो वहीं दूसरी तरफ नए स्ट्रेन के मामलों की संख्या में आई बढ़ोतरी ने चिंता को बढ़ा दिया है। बता दें कि ये सभी 20 नए मामले पुणे के लैब में मिले हैं।
जानकारी अनुसार ANI न्यूज़ ने ट्वीट कर बताया है, बीते सोमवार को राजस्थान में नए स्ट्रेन से संक्रमित मिले 3 मरीज़ और केरल में मिले 6 मरीज़ भी शामिल हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए स्ट्रेन से संक्रमित 8 मरीज़ मिले थे।
The total number of cases infected with the new strain of the novel Coronavirus first reported in the UK now stands at 58: Union Health Ministry pic.twitter.com/o9hadPPBrl
— ANI (@ANI) January 5, 2021
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार ब्रिटेन के नये प्रकार के जीनोम के साथ अब तक देश में कुल 58 नमूनों में इसकी पुष्टि हुई है। सरकार के अनुसार संक्रमित लोगों के साथ यात्रा करने वालों और उनके परिवार के सदस्यों के साथ साथ अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिये बड़े पैमाने अभियान चलाया जा रहा है ताकि इसके संक्रमण को रोका जा सके।
बताते चलें कि ब्रिटेन में मिले नए वायरस के प्रकार से डेनमार्क, नीदरलैंड, आस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, स्वीटजरलैंड, जर्मनी, कनाडा, जापान, लेबनान एवं सिंगापुर में कई लोग संक्रमित हो चुके हैं। ब्रिटेन ने नए स्ट्रेन के कारण देश में पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया है जोकि फरवरी तक जारी रहने की संभावना है।

0 Comments