नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की उम्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ऐसी बात कह दी कि इसे लेकर सूबे की सियासत में बड़ा बवाल मच गया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी की ओर से माफी मांगनी पड़ गई।
उत्तराखंड : सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आधी रात के बाद 12.38 बजे ट्वीट कर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश से क्षमा मांगी। मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपने भीमताल दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश की उम्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए ऐसी बात कह दी कि इसे लेकर सूबे की सियासत में बड़ा बवाल मच गया है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को पार्टी की ओर से माफी मांगनी पड़ गई।
बता दें, वायरल हुए एक वीडियो में भगत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष की उम्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि वृद्ध नेता प्रतिपक्ष के संपर्क में अब कौन आएगा। डूबते जहाज के संपर्क में कौन आता है?
भगत के इस बयान के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रियाएं आने लग गईं। मामला अभी-अभी स्वस्थ होकर लौटे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के संज्ञान में आया तो उन्होंने ट्वीट के जरिये बयान से हुए नुकसान की भरपाई की कोशिश की। उन्होंने ट्वीट कर भगत के बयान पर दु:ख जताया और व्यक्तिगत रूप से क्षमा मांगी।
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इस तरह के बयान को नारी शक्ति का अपमान बताया। अब आधी रात के बाद खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के ट्वीट कर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश से क्षमा याचना करने से पूरे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। माना जा रहा है कि भाजपा आलाकमान इस प्रकरण को लेकर अत्यंत गंभीर है।
पीएम को भेजेंगे पत्र
वहीं, डा. इंदिरा हृदयेश को लेकर की गई टिप्पणी से कांग्रेसियों का पारा सातवें आसमान पर है। जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के मुताबिक आज नैनीताल के सभी ब्लॉक और महानगर कमेटियां अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले फूंकने के साथ पीएम को पत्र भेजेंगे।
इस पत्र में वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे। इधर, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी के बाद भाजपा भी असहज महसूस कर रही है।
सीएम आज लौटेंगे दून
कोरोना संक्रमण से पार पाने के बाद दो दिन पहले ही होम आइसोलशन पूरा कर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार दोपहर देहरादून लौट आएंगे। सीएम को गत 28 दिसंबर को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। शनिवार को कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सीएम एम्स से डिस्चार्ज होकर दिल्ली स्थित आवास में होम आइसोलेशन में थे।
सोमवार को उनकी पत्नी और पुत्री भी एम्स से डिस्चार्ज हो गईं। सीएम कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, सीएम त्रिवेंद्र बुधवार दोपहर पत्नी और पुत्री के साथ देहरादून लौट आएंगे।


0 Comments