उत्तराखंड : गणतंत्र दिवस परेड पर राजपथ पर सजेगी उत्तराखंड की झांकी, जानिए इस बार की थीम

नई दिल्ली राजपथ में गणतंत्र दिवस परेड में इस बार उत्तराखंड की केदारखंड थीम पर झांकी दिखाई देगी। राज्य की झांकी का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है।


उत्तराखंड : नई दिल्ली राजपथ में गणतंत्र दिवस परेड में इस बार उत्तराखंड की केदारखंड थीम पर झांकी दिखाई देगी। राज्य की झांकी का अंतिम रूप से चयन कर लिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी 11 बार उत्तराखंड राज्य की झांकी का चयन हो चुका है। इस वर्ष 32 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में प्रतिभाग किया था जिसमें से केवल 17 राज्यों की झांकी का चयन किया गया। 

केंद्र सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय में पांच दौर की बैठक के बाद उत्तराखंड की झांकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में स्थान मिला है। इस वर्ष राज्य की ओर से प्रदर्शित की जाने वाली झांकी का विषय "केदारखंड" रखा गया है। 

झांकी के आगे के भाग में राज्य पशु कस्तूरी मृग, राज्य पक्षी मोनाल एवं राज्य पुष्प ब्रह्मकमल तथा पीछे के भाग में केदारनाथ मंदिर परिसर एवं श्रद्धालुओं को दर्शाया गया है। झांकी के चयन के लिए रक्षा मंत्रालय में आयोजित पांच स्तर की बैठकों में विभाग के उपनिदेशक केएस चौहान ने झांकी की थीम, डिजाइन, मॉडल तथा संगीत आदि का सफल प्रस्तुतीकरण दिया। इसके फलस्वरूप राज्य की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में अंतिम रूप से चयनित किया गया। बता दें इससे पहले भी 11 बार उत्तराखंड राज्य की झांकी का चयन हो चुका है।

Post a Comment

0 Comments