पौड़ी गढ़वाल जिले में देर रात एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गए।
पौड़ी गढ़वाल जिले में देर रात एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। पौड़ी गढ़वाल जिले के कल्जीखाल-भेंटी-बौंसाल मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं, दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बीती देर रात कल्जीखाल से भेंटी की ओर जा रही मैक्स वाहन मुडनेश्वर के समीप अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर खड्ड में जा गिरी। वाहन दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय जन की मदद से घायलों को खड्ड से बाहर निकाल उपचार के लिए आकस्मिक चिकित्सा वाहन के जरिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।राजस्व उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वाहन में ग्राम पबसोला निवासी चार ग्रामीण सवार थे। इनमें से सुदामा प्रसाद (44) पुत्र शंभू प्रसाद और विजय प्रसाद (42) पुत्र नारायण दत्त की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में घायल पीयूष पुत्र देवेंद्र प्रसाद और लक्ष्मण प्रसाद पुत्र आदित्य राम का चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। बताया कि वाहन पीयूष चला रहा था।
0 Comments