प्रेम संबंधों में बाधा बने प्रेमिका के दो मासूम बच्चों को एक युवक ने गंगनहर में धकेल दिया। एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा बच्चा लापता है।
प्रेम संबंधों में बाधा बने प्रेमिका के दो मासूम बच्चों को एक युवक ने गंगनहर में धकेल दिया। एक बच्चे की मौत हो गई जबकि दूसरा बच्चा लापता है। प्रेमिका की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात एसके सिंह के मुताबिक उल्हेड़ा निवासी युवती के दो बच्चे शनिवार को लापता हो गए। सूचना पर तलाश में जुटी पुलिस को पता चला कि सात साल और छह साल के दो बच्चों को युवती के प्रेमी के साथ जाते देखा गया था। इस पर पुलिस ने आरोपी लाखन को हिरासत में लेकर पूछताछ की, पूछताछ करने में पता चला कि उसने ही दोनों को मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में धकेला है। दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंध में बाधा बन रहे थे। युवती के पति की वर्ष 2019 में मौत हो गई थी। पुलिस ने देर रात करीब 11 बजे सात साल के बच्चे का शव गंग नहर से बरामद कर लिया, वहीं दूसरे बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस ने लाखन, निवासी साखन खुर्द थाना देवबंद पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया गया।

0 Comments