बड़ी ख़बर : UP के इन तीन जिलों में बनेगा उत्तराखंड पुलिस का कंट्रोल रूम

उत्तराखंड में महाकुंभ मेला 2021 को लेकर उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में उत्तराखंड पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। इस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड पुलिस के संचारकर्मी निगरानी के लिए भेजे जाएंगे।


हरिद्वार : उत्तराखंड में महाकुंभ मेला 2021 को लेकर उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में उत्तराखंड पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। इस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड पुलिस के संचारकर्मी निगरानी के लिए भेजे जाएंगे। जिससे वहां पर होने वाली हर गतिविधि के बारे में जानकारी मिल सके। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश को भेजी जाने वाली जानकारी भी इस कंट्रोल रूम के माध्यम से वहां से अधिकारियों को मिल सके। 

जानकारी मुताबिक़, महाकुंभ मेले में सूचना के आदान प्रदान में इस्तेमाल में प्रयोग की जाने वाली तकनीक को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है। दूसरे जिलों से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का संचार नेटवर्क दुरुस्त हो रहा है। इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन, सहारनपुर पुलिस लाइन और बिजनौर पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेंगी।

ताकि वहां से आने वाली सूचनाओं पर तुरंत ही ध्यान दिया जा सके। वहीं यहां से भी सूचनाएं भेजने में आसानी रहेगी। यूपी के जिलों में बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम में उत्तराखंड पुलिस के संचारकर्मी भेजे जाएंगे, जो चौबीस घंटे निगरानी करेंगे। 

इसके साथ ही बॉर्डर पर लगे सीसीटीवी को भी उत्तराखंड मेला पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। ताकि पल-पल यह पता चलता रहे कि किसी बॉर्डर भी इस समय कितनी भीड़ है।  

बता दें, उत्तर प्रदेश के पुलिस लाइन में बनाए जाने वाले उत्तराखंड पुलिस के कंट्रोल रूप में फ्रीक्वेंसी सेट की जाएगी। जिसपर तुरंत ही सूचना भेजी जाएगी और स्थानीय अधिकारियों को उस सूचना पर अमल करने के लिए कहा जाएगा। 

महाकुंभ मेले के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस से 100 संचार पुलिसकर्मी मांगे गए हैं। उत्तरप्रदेश पुलिस के संचार कर्मी मेला नियंत्रण भवन में बनाए गए संचार कक्ष में तैनात किए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस ने यूपी से करीब 100 संचारकर्मियों की मांग की गई है। जिसमें से 67 के करीब संचारकर्मी मिल चुके हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक संचार कुंभ मेला मुकेश ठाकुर ने बताया कुंभ मेला में सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में उत्तराखंड पुलिस कंट्रोल रूम बनाएगी। जिससे वहां की हर गतिविधि के बारे में त्वरित जानकारी मिल सके। 


Post a Comment

0 Comments