कोटद्वार और दुगड्डा के बीच दुर्गा देवी मंदिर के पास डाडामंडी से कोटद्वार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी चार युवक घायल हो गए।
पौड़ी गढ़वाल : शहर कोटद्वार से एक बड़ी दुःखद ख़बर सामने आई है। हाईवे पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच दुर्गा देवी मंदिर के पास डाडामंडी से कोटद्वार जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार सभी चार युवक घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक़, दुगड्डा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार शाम डाडामंडी से कोटद्वार जा रही एक कार दुर्गा देवी मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना पर दुगड्डा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाल सड़क तक पहुंचाया और इसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा लाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कार चालक सुमित पुत्र हरिकृष्ण, शिवम घिल्डियाल पुत्र पंकज घिल्डियाल, आकाश पुत्र सुरेंद्र सिंह व संजय रावत सभी निवासी गाडीघाट कोटद्वार को छुट्टी दे दी है।

0 Comments