पद्मश्री मलयाली कवि विष्णु नारायण का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

मलयाली भाषा के लोकप्रिय कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 81 वर्ष के थे।


मलयाली भाषा के लोकप्रिय कवि विष्णुनारायण नम्बूदरी का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 81 वर्ष के थे। समकालीन मलयाली साहित्य के प्रतिष्ठित कवि को 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। पत्तनमत्तिट्टा जिले के तिरुवल्ला में जन्मे नम्बूदरी का काम आधुनिकता और परंपराओं के परस्पर मेल के लिए जाना जाता है। 

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनका निधन आज दोपहर आवास पर हुआ। उन्हें केरल साहित्य अकादमी सहित अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनकी कुछ महत्वपूर्ण कृतियों में... ‘स्वातंधरते - कुरीच उरु गीतम’, ‘भूमिगीतांजल’, ‘इंडिया एन्ना विक्रम’, ‘अपराजिता’, ‘अरण्यकम’ आदि शामिल हैं।

2 जून, 1939 को इरिंगोलिल, तिरुवल्ला में जन्मे विष्णुनारायण ने कोझीकोड, पट्टंबी, कोल्लम, एर्नाकुलम, त्रिपुनिथुरा, चित्तूर और थालास्सेरी के सरकारी कॉलेजों में साहित्य पढ़ाया। 'भूमिगीतंगल' के लिए 1979 में केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार और 1994 में केंद्रीय साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। इसके अलावाओडाकुझल पुरस्कार, वल्लथोल पुरस्कार, वायलार पुरस्कार और एझुथाचन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments