निधन के 8 महीने बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया, इमोशल हुए फैंस

निधन के 8 महीने बाद Sushant Singh Rajput को मिला ये खास सम्मान, फैन्स ने कहा- बड़ी देर लगा दी पहचानने में


मनोरंजन : बॉलीवुड की दुनिया के कई सितारों ने पिछले साल 2020 में हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। देश और दुनिया के चहिते दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को भी गुजरे अब लगभग 8 महीने हो गए हैं। दिवंगत सुशांत के फैन्स अब तक अपने फेवरेट एक्टर को भुला नहीं पाए हैं। सोशल मीडिया पर आज तक दिवंगत सुशांत की याद में लोग पोस्ट शेयर करते रहते हैं मगर इस बार उनके चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी आई है। एक्टर के निधन के बाद उन्हें बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

'दादा साहेब अवॉर्ड' से नवाजे गए दिवंगत अभिनेता सुशांत

जी हां, आपको बता दें, निधन के 8 महीने बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स (Dada Saheb Phalke Award) में क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर के ख़िताब से नवाज़ा गया। सुशांत को उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ के लिए ये सम्मान मिला है। इस खबर के बाहर आते ही सुशांत के फैन्स में ख़ुशी की लहर है।


'बेस्ट क्रिटिक्स ' अवॉर्ड से हुए सम्मानित

दादा साहेब फाल्के यानी DPIFF ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। DPIFF ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर शेयर की, जिस पर ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर.. दिवंगत श्री सुशांत सिंह राजपूत (1986-2020) लिखा है।

सुशांत को मिले इस सम्मान से उनके फैंस बेहद खुश हैं साथ ही काफी इमोशल भी हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह से फैंस एक्टर को बधाई दे कर उन्हें याद  कर  रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments