फिल्म स्टारों ने अपने जोड़े संग मनाया 14 फरवरी वैलेंटाइन डे, आए जानते है किस-किस फिल्म स्टारों कैसे सेलिब्रेट किया अपना इस साल का 14 फ़रवरी वैलेंटाइन डे।
फिल्म स्टारों ने अपने जोड़े संग मनाया 14 फरवरी वैलेंटाइन डे, आए जानते है किस-किस फिल्म स्टारों कैसे सेलिब्रेट किया अपना इस साल का 14 फ़रवरी वैलेंटाइन डे।
अनुष्का संग कोहली ने सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे
फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे के अवसर पर पति विराट कोहली के साथ एक फोटो शेयर की हैl विराट कोहली इन दिनों टीम इंडिया के लिए मैच खेल रहे हैं। यह मैच इंडिया और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। इसके चलते वह पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ नहीं है।
अनुष्का शर्मा ने वैलेंटाइन डे के अवसर पर पति विराट कोहली के साथ एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने मैसेज भी लिखा है। अनुष्का को अभी हाल ही में बेटी हुई है, उन्होंने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। विराट इन दिनों चेन्नई में है और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे हैं। अनुष्का शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मैं इस दिन को ज्यादा मानती नहीं हूं लेकिन सनसेट की फोटो शेयर करना ज्यादा महत्वपूर्ण हैl मेरे हर दिन का, हमेशा के लिए वैलेंटाइन।'
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे
फिल्म अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। अब वैलेंटाइन डे मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया है। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के टी शर्ट की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें एक खास मैसेज लिखा हुआ है। इसमें लिखा हुआ है, लव इज इन द एयर।'
मलाइका अरोड़ा की फोटो अर्जुन कपूर ने भी शेयर की है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने वैलेंटाइन डे खास अंदाज में मनाया है। दोनों ने इसकी शुरुआत एक दिन पहले ही कर दी थी। दोनों ने इंस्टाग्राम पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की है। मलाइका अरोड़ा ने शुक्रवार की शाम इंस्टाग्राम पर अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो शेयर की हैl इसमें उन्हें लव इज इन द एयर टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है।
आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड सेलिब्रेट किया वैलेंटाइन डे
फिल्म अभिनेता आमिर खान की बेटी इरा खान ने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे के साथ वैलेंटाइन मनाया है। उन्होंने अपने सेलिब्रेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl जोकि काफी वायरल हो रही हैं। आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव है। वह अपने पर्सनल लाइफ भी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है।
हाल ही में उन्होंने फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखारे के साथ अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया है। अब वैलेंटाइन डे के अवसर पर नूपुर शिखारे ने इरा खान ने के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है। इरा खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें बुके नजर आ रहा है, इसमें काफी सारे दिल के स्टीकर लगे हुए हैं। यह गिफ्ट उन्हें बॉयफ्रेंड नूपुर शिखारे ने दिया है।

0 Comments