मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री कहने को तो योगी हैं, लेकिन योगी वही होता है, जो दूसरों का दुख अपना समझे, लेकिन वे दूसरों का दुख तो समझते नहीं, उल्टे लाल टोपी दिखे तो भड़क जाते हैं।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मथुरा के बाजना स्थित मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा, ‘किसान आंदोलन से और कोई घबराया हो या नहीं, लेकिन भाजपा जरूर घबरा रही है.' उन्होंने किसानों के आंदोलन को मजबूत बताते हुए कहा, ‘‘जिस तरह से आप लड़ाई लड़ रहे हैं, भाजपा को पता चल गया है कि अब किसान नहीं रुकने वाला है। जब तक काले कानून वापस नहीं होंगे, यह लड़ाई चलती रहेगी.'' इस दौरान सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कसा।
अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘महापंचायत में मुझे लाठी भेंट की गई है. हम और जयंत (चौधरी) यह जानते हैं कि लाठी कब, और कहां पर चलानी है।'' किसान महापंचायत का आयोजन सपा और रालोद की ओर से संयुक्त रूप से किया गया था। मंच पर यादव के साथ रालोद उपाध्यक्ष एवं मथुरा से पूर्व सांसद जयंत चौधरी भी मौजूद थे।किसान महापंचायत के मंच से दोनों नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘हमारे मुख्यमंत्री कहने को तो योगी हैं, लेकिन योगी वही होता है, जो दूसरों का दुख अपना समझे, लेकिन वे दूसरों का दुख तो समझते नहीं, उल्टे लाल टोपी दिखे तो भड़क जाते हैं.'' यादव ने कहा कि हमें नहीं पता कि लाल रंग देखकर कोई क्यों भड़क रहा है? अखिलेश ने कहा कि भाजपा साजिश रचने वाली पार्टी है। इसने हमें बांटकर सत्ता पाई है, लेकिन अब किसान एकजुट हो गया है। 2022 में वह भाजपा को सबक सिखाने के लिए सत्ता से जरूर हटाएगा।
0 Comments