बड़ी खबर : BJP सांसद की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

दिल्ली में बीजेपी के हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। शर्मा दिल्ली के एक आवास में रह रहे थे, जिनका शव संदिग्ध हालत में मिला है।


राष्ट्रीय : दिल्ली में बीजेपी के हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। शर्मा दिल्ली के एक आवास में रह रहे थे, जिनका शव संदिग्ध हालत में मिला है। इस शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की है। वहीं शर्मा की मौत के बाद आज होने वाली बीजेपी संसदीय दल की बैठक को टाल दिया गया है।

जानकारी मुताबिक़, आपको बता दें, मौत के कारणों का फिलहाल सटीक पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार उनके पारिवारिक रिश्तों में कड़वाहट थी।रामस्वरूप शर्मा के स्टाफ कर्मियों ने पुलिस को उनकी मौत की जानकारी दी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सांसद रामस्वरूप शर्मा का कमरा अंदर से बन्द था और उन्होंने फांसी लगाई हुई थी।

घर के बाहर लाया गया बीजेपी सांसद राम स्वरूप शर्मा का शव अब जांच के लिए भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार के मंत्री और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर इलाके के सांसद अनुराग ठाकुर शर्मा के घर पहुंच गए हैं। अनुराग ठाकुर और राम स्वरूप शर्मा एक दूसरे के पारिवारिक मित्र रहे हैं और शर्मा लंबे समय तक अनुराग के पिता प्रेम कुमार धूमल के साथ काम कर चुके हैं।

जानकारी मुताबिक़, दिल्ली पुलिस के अफसरों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया शर्मा ने आत्महत्या की है और उनका शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला है। पुलिस का कहना है कि उन्हें शर्मा के स्टाफ के एक शख्स ने फोन कर मामले की जानकारी दी थी। शर्मा दिल्ली में राम मनोहर लोहिया अस्पताल के पास बने गोमती अपार्टमेंट में रहते थे। गोमती अपार्टमेंट में कई सांसदों के आवास हैं।

Post a Comment

0 Comments