बड़ी ख़बर : त्रिवेंद्र सिंह रावत का उत्तराखंड के CM पद से इस्तीफा, कल होगा बड़ा एलान, कौन बनेगा अगला CM

CM रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ताजा मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। अभी इस बारे में खुद CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरफ से पुष्टि की जानी बाकी है। 


उत्तराखंड : प्रदेश से आज की सबसे बड़ी ख़बर सामने आई है। CM रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। ताजा मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। अभी इस बारे में खुद CM त्रिवेंद्र सिंह रावत की तरफ से पुष्टि की जानी बाकी है। 

खबरें ये भी हैं कि रावत की जगह श्रीनगर गढ़वाल से बीजेपी विधायक धन सिंह रावत राज्य के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। हालांकि और भी नामों पर चर्चा हो रही है। इस्तीफे से पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मिलने पहुंचे। वहां उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा। 

Trivendra Singh Rawat ने क्यों दिया इस्तीफा?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, बीजेपी के सूत्रों ने बताया है कि उत्तराखंड के कुछ विधायक और पार्टी के कुछ धड़े रावत सरकार के कामकाज से नाराज चल रहे थे। उन्होंने RSS और बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष इसे जाहिर भी किया था। इसके अलावा, कई वरिष्ठ विधायक काफी समय से कैबिनेट विस्तार की भी मांग उठा रहे थे। बताया गया है कि वहां तीन पद बीते 2 वर्षों से खाली पड़े हैं। 

अखबार ने आरएसएस के एक पदाधिकारी के हवाले से बताया कि विधायकों और पार्टी के सदस्यों के एक बड़े हिस्से में बेचैनी थी। उनकी शिकायत थी कि जिलों के अधिकारी उनके सुझावों पर ध्यान नहीं देते। इस कारण वे खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे।

पदाधिकारी के मुताबिक, ऐसी स्थिति में अगला विधानसभा चुनाव जीतना चुनौती भरा हो सकता है। इस पदाधिकारी ने यह भी बताया कि किसी भी प्रकार के डैमेज को नियंत्रित करने के लिए विधायकों और मुख्यमंत्री के बीच बैठकें की जा रही थीं। उसने कहा था कि नेतृत्व परिवर्तन अंतिम विकल्प होगा। अब रावत का इस्तीफा बताता है कि नौबत यहां तक आ गई थी।

कौन हैं धन सिंह रावत?

उत्तराखंड की श्रीनगर गढ़वाल सीट से विधायक हैं। वर्तमान में राज्य सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री हैं। धन सिंह रावत का जन्म पौढ़ी गढ़वाल के हेमलेट में हुआ और उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में ही हुई। इसके बाद उन्होंने अपनी एमए और डॉक्टरेट की डिग्री हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी से ली।धन सिंह रावत उत्तराखंड बीजेपी के सचिव हैं। 

बता दें, साल 2012 में उन्होंने पहली बार श्रीनगर गढ़वाल सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। साल 2017 में वो इसी सीट से जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें राज्य सरकार में मंत्री बनाया गया था। वर्तमान में धन सिंह रावत के पास उच्च शिक्षा, कोऑपोरेटिव, डेयरी विकास और प्रोटोकोल विभाग हैं।

Post a Comment

0 Comments