CM त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से राजधानी देहरादून पहुंच चुके हैं। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि आज तीन बजे CM त्रिवेंद्र सिंह रावत मीडिया के सामने आएंगे।
उत्तराखंड : CM त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली से राजधानी देहरादून पहुंच चुके हैं। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि आज तीन बजे CM त्रिवेंद्र सिंह रावत मीडिया के सामने आएंगे। सूत्रों के मुताबिक CM चार बजे राजभवन भी जा सकते हैं।
आपको बता दें, इससे पहले CM त्रिवेंद्र रावत के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। CM रावत ने भी कार्यकर्ताओं का अभिवादन कर उनका आभार भी जताया। इसके बाद सीएम सीधे CM आवास पहुंचे। यहां उनके साथ विधायक मुन्ना सिंह चौहान और महापौर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद हैं। यहां CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में नारेबाजी की जा रही है। आवास में CM के कई समर्थक मौजूद हैं।
यह भी पढ़े : CM रावत पहुंचे देहरादून, आज शाम 4 बजे करेंगे राजयपाल से मुलाकात, क्या CM इस्तीफा देंगे?
ANI न्यूज़ के मुताबिक़, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि उत्तराखंड में चुनावी वर्ष है इसलिए नेताओं का राष्ट्रीय नेताओं से मिलना सामान्य प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री जी दोपहर 3 बजे के आसपास खुद मीडिया से बात करेंगे और अगले कदम की जानकारी देंगे।
0 Comments