कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग एक व्यक्ति कुलदीप को 70 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कोडिया चैक पोस्ट में पकड़ा।
पौड़ी गढ़वाल : जनपद पुलिस अधीक्षक रेणुका देवी के आदेशानुसार जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था।
जानकारी मुताबिक़, कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैकिंग एक व्यक्ति कुलदीप को 70 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कोडिया चैक पोस्ट से वाहन बिना नंबर प्लेट स्विफ्ट डिजायर सिल्वर कलर में परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालो के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

0 Comments