उत्तराखंड आपदा : अलकनंदा नदी से एक मानव अंग बरामद, अब तक कुल हुए 76 शव

ऋषिगंगा में आई आपदा के बाद लापता व्यक्तियों की खोजबीन जारी है। रविवार को पुलिस को डिढोली-नंदप्रयाग के पास अलकनंदा नदी से एक मानव अंग बरामद हुआ।


उत्तराखंड : जनपद चमोली से एक बड़ी ख़बर सामने आई है। ऋषिगंगा में आई आपदा के बाद लापता व्यक्तियों की खोजबीन जारी है। रविवार को पुलिस को डिढोली-नंदप्रयाग के पास अलकनंदा नदी से एक मानव अंग बरामद हुआ। पुलिस ने मानव अंग के डीएनए सैंपल लिए हैैं। 

आपदा में अभी तक कुल 76 शवों और 35 मानव अंग अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए हैं। 44 शवों और एक मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। जोशीमठ थाने में कुल 205 व्यक्तियों की गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक यशवंत ङ्क्षसह चौहान ने बताया कि अभी तक कुल 117 स्वजनों, 60 शवों और 30 मानव अंगों के डीएनए सैैंपल मिलान के लिए एफएसएल, देहरादून भेजे गए हैं।

Post a Comment

0 Comments