गढ़वाल की होनहार गायिका प्रियंका महर अपने गीतों से देवभूमि उत्तराखंड की जनता को तो झुमा ही चुकी हैं,लेकिन अब प्रियंका के बोल बॉलीवुड की गलियारों तक भी पहुँच चुके हैं
उत्तराखंड : गढ़वाल की होनहार गायिका प्रियंका महर अपने गीतों से देवभूमि उत्तराखंड की जनता को तो झुमा ही चुकी हैं,लेकिन अब प्रियंका के बोल बॉलीवुड की गलियारों तक भी पहुँच चुके हैं, बीत दिन ही प्रियंका का पहला प्लेबैक सॉन्ग फुलझड़ी यूट्यूब पर रिलीज़ होते ही तेजी से वायरल हो गया और सुबह होते ही मिलियन व्यूज पार कर गया।
आपको बता दें, Velvet vibes music से प्रियंका महर का पहल प्लेबैक सॉन्ग रिलीज़ हुआ है,गीत के बोल लवराज ने लिखे हैं।प्रियंका के साथ सॉन्ग को दिग वी ने गाया है,साथ ही दिग वी ने इसे कंपोज़ और म्यूजिक भी दिया है,वीडियो को कोरियोग्राफ तैयबअली मुकदम ने किया है ,वीडियो में कोरियोग्राफर एवं डांसर मेल्विन लुइस एवं तन्वी गडकरी नजर आई इसे स्वरुपराज मैडरा ने निर्देशित किया है।
प्रियंका महर का सफर बहुत ही रोचक रहा है,ये वही लड़की है जिसने फर्श से अर्श तक का सफर तय कर लिया है,कभी मजाक मस्ती में बनाई गई एक वीडियो इतनी वायरल हो गई कि प्रियंका ने म्यूजिक को ही अपना करियर बनाने का फैसला तय कर लिया और आज अपनी मेहनत के दम पर अपना मुकाम हासिल कर चुकी है,फुलझड़ी गीत को लेकर प्रियंका भी काफी उत्साहित नजर आई,प्रियंका के फैंस ने भी जमकर इस गीत की सराहना की है।
दरसल फुलझड़ी दो प्रेमियों के बीच के मजेदार वार्तालाप को दर्शाता है जिसका संगीत आपको थिरकाने पर मजबूर कर देता है,प्रियंका महर एवं दिग वी ने इसे बहुत ही शानदार अंदाज में गाया है,हालाँकि कुछ ट्रोलर्स भी प्रियंका को ट्रोल करने से पीछे नहीं रहे लेकिन हकीकत जाने बिना ही कुछ कह देने वाले की जुबान पर ताले स्वतः ही लग गए,कुछ तो ये तक कहने लगे कि गीत में ‘साले’ जैसे शब्द का प्रयोग क्यों किया जबकि ये आम बोलचाल में कई बार प्रयोग होता है,जबकि दूसरी तरफ बॉलीवुड में अश्लील गानों की लम्बी फेहरिश्त है। प्रियंका हर बार अपने काम से ही अपने ट्रोलर्स को चुप करा देती हैं जो एक सफल कलाकार की झलक उनमें दिखलाती है।
मेल्विन लुइस और तन्वी ने वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया,दोनों की केमिस्ट्री स्क्रीन पर शानदार नजर आई,साथ ही गीत के बोल इसे समझने में और भी आसानी कर देते हैं,तन्वी काफी बोल्ड लुक में भी नजर आई वहीं मेल्विन हमेशा की तरह क्लासिक लुक में नजर आए।
आपको बता दें कि प्रियंका इससे पहले भी गेंदा फूल सुपरहिट गीत का पहाड़ी वर्जन भी बनाया है जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है,इन दिनों प्रियंका महर का गढ़वाली गीत नींद चोरी भी यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रहा है और मिलियन क्लब में शामिल होने ही वाला है।
देखें वीडियो
0 Comments