हरिद्वार कुंभ में भी कोरोना कि धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले के बीच अभी तक 30 साधु कोरोना की RT-PCR tests में पॉजिटिव निकले हैं।
उत्तराखंड : देश के सभी राज्यों के साथ-साथ कुंभ में भी कोरोना कि धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। धर्मनगरी हरिद्वार में चल रहे कुंभ मेले के बीच अभी तक 30 साधु कोरोना की RT-PCR tests में पॉजिटिव निकले हैं। यह खबर तब सामने आई है जब, हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में 10 से 14 अप्रैल के बीच 1700 से अधिक लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बीच आशंका जताई जा रही है कि विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक जमावड़ा कोरोना के मामलों में आ रहे जबरदस्त उछाल को और तेज कर सकता है।
यह भी पढ़े : निरंजनी अखाड़े का बड़ा फैसला, 17 अप्रैल को होगा कुंभ मेला समापन
प्राप्त जानकारी मुताबिक़, यह ताजा जानकारी आज शुक्रवार को ANI न्यूज़ के मुताबिक सामने आई है। वहीं, कल पीटीआई की खबर के मुताबिक, बीते पांच दिन में मेला क्षेत्र में 2,36,751 कोविड जांच कीं, जिनमें से 1701 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
हरिद्वार में अब तक 30 साधु #COVID19 पॉजिटिव पाए गए हैं। मेडिकल टीम अखाड़ों में जा रही हैं और साधुओं के लगातार RT-PCR टेस्ट किए जा रहे हैं। टेस्टिंग को 17 अप्रैल से और तेज़ किया जाएगा: हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. झा #Uttarakhand
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2021
13 अप्रैल को कोरोना संक्रमित महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर का निधन हुआ
बीते 13 अप्रैल को देहरादून के एक निजी अस्पताल में मध्य प्रदेश के महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े महामंडलेश्वर कपिल देव का निधन हो गया था। उन्हें कोरोना के उपचार के लिए भर्ती किया गया था। देहरादून की शहर पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल ने बताया कि महामंडलेश्वर का 13 अप्रैल को निधन हो गया था।
यह भी पढ़े : उत्तराखंड में आज रात साढ़े 10 से सुबह 5 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू, नई SOP जारी
हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी शम्भू कुमार झा ने बताया कि महामंडलेश्वर मध्य प्रदेश से महाकुंभ मेले में शाही स्नान करने के लिए हरिद्वार आए थे और इसी दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

0 Comments