बड़ी ख़बर : दूसरी लहर में दिल्ली पुलिस के 300 जवान हुए कोरोना संक्रमित, कई अस्पताल में भर्ती

राजधानी में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के दौरान 300 से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि इनमें से 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी घर पर आइसोलेशन में हैं।


राष्ट्रीय : देश में जानलेवा कोरोना महामारी की दूसरी लहर बढ़ी तेजी लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। राजधानी समेत कई राज्यों में वीकेंड लॉकडाउन नाइट कर्फ्यू जैसे उपायों को लागू किया गया है, लेकिन इस बीच खबर आई है कि राजधानी में बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के दौरान 300 से ज्यादा दिल्ली पुलिस के जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि इनमें से 15 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी घर पर आइसोलेशन में हैं।

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की गुरुवार को रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी में Covid-19 के 16,699 नए मामले आए और 112 लोगों की मौत हो गई है, इसके बाद दिल्ली में कुल एक्टिव केस की संख्या 54,309 हो गई है। गुरुवार को लगातार पांचवें दिन राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 10,000 से ज्यादा केस आए।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने पहले जानकारी दी थी कि शहर में Covid-19 के मामलों में अचानक वृद्धि के बीच पिछले कुछ दिनों में इस जानलेवा बीमारी के संपर्क में आने के बाद कई पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कस संक्रमित हो गए हैं। ANI ने कमिश्नर के हवाले से कहा, "हमें हमारे कर्तव्यों का पालन करते हुए, 3-ply या N95 मास्क पहनने सहित सभी सावधानी बरतनी होगी, सामाजिक दूरी बनाए रखना और स्वच्छता का भी काफी ध्यान रखना होगा।"

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनोवायरस की गंभीर स्थिति को देखते हुए वीकेंड Covid-19 कर्फ्यू भी लगा दिया है। इस दौरान शॉपिंग मॉल, ऑडिटोरियम, रेस्तरां, जिम और स्पा को अगले आदेश तक बंद रखा जाएगा। जबकि, सिनेमाघरों में सप्ताह के दिनों में 30% बैठने की क्षमता के साथ ही शो चलेंगे। इसके अलावा आवश्यक सेवाओं को प्रदान करने वालों को कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे। लोगों को रेस्टोरेंट में खाना खाने की अनुमति नहीं होगी और केवल होम डिलीवरी की अनुमति होगी।

Post a Comment

0 Comments