कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह दिल्ली आवास पर क्वारंटाइन हो गए हैं।
राष्ट्रीय : देशभर में कोरोना वायरस अब तेजी से अपने पांव पसारने लगा है। आम से लेकर खास तक को कोरोना अपनी चपेट में ले रहा है। कांग्रेस नेता दिग्गविजय सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि वह दिल्ली आवास पर क्वारंटाइन हो गए हैं। इससे पहले कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
जानकारी मुताबिक़, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटाइन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।' मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।
मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 16, 2021
मध्य प्रदेश में कोरोना का हाल
मध्य प्रदेश में बृहस्पतिवार को कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण से 53 और लोगों की मौत हो गई तथा 10,166 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। नए रोगियों एवं इससे मरने वालों का यह एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ बृहस्पतिवार को प्रदेश में 53 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है।
बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई। 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है। यह महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में मिलने वाले नए कोरोना संक्रमितों का सर्वाधिक आंकड़ा है। कोरोना की दूसरी लहर अब पहली लहर को काफी पीछे छोड़ चुकी है।
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई। 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2021
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है। pic.twitter.com/C1r5EtQxAm

0 Comments