उत्तराखंड : पंतनगर विश्वविद्यालय में फटा कोरोना बम, एक साथ मिले 34 छात्र कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

पंतनगर कृषि विश्विद्यालय के एक हॉस्टल में 34 बच्चे कोरोना संक्रमित होने के बाद से विवि एवं जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि जांच रिपोर्ट आने से पहले ही विवि ने सभी हास्टलों को खाली करवा कर उन्हें घर भेज दिया है। 


उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बीते रविवार प्रदेशभर से कोरोना के 2630 नये मामले सामने आये हैं। वहीं, बात अगर कोरोना से होने वाली मौतों की करें तो अब तक प्रदेश में 1868 लोगों की मौत हो चुकी है। 

प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तमाम एहतियात बरत रहा है। जिसमें सैनिटाइजेशन से लेकर तमाम नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जा रहा है। बावजूद इसके कोरोना प्रदेश में लगातार पैर पसारता जा रहा है।

यह भी पढ़े : लैंसडौन विधायक दिलीप रावत कोरोना संक्रमित, विधायक होम में हुए आइसोलेट

प्राप्त जानकारी मुताबिक़, पंतनगर कृषि विश्विद्यालय के एक हॉस्टल में 34 बच्चे कोरोना संक्रमित होने के बाद से विवि एवं जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हैरत की बात तो यह है कि जांच रिपोर्ट आने से पहले ही विवि ने सभी हास्टलों को खाली करवा कर उन्हें घर भेज दिया है। मौजूद समय मे हॉस्टल में 9 संक्रमित बच्चे ही मौजूद हैं। सभी को आइसोलेट किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम आज दोपहर हॉस्टल पहुंची तो हॉस्टल में संक्रमित 4 संक्रमित छात्रों सहित दूसरे 5 अन्य विद्यार्थी मौजूद मिले। आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा अन्य 5 विद्यार्थियों की रैपिड टेस्ट किया तो वह भी संक्रमित पाए गए। जानकारी के अनुसार विश्विद्यालय के गोल्डन जुबली हॉस्टल से भी 208 विद्यार्थियों के सैम्पल जांच के लिए भेजे गए हैं.।

पर्यटन नगरी में 11 लोग संक्रमित

पर्यटन नगरी में कोरोना का कहर लगातार जारी है। रविवार को उप जिला चिकित्सालय में जांच के दौरान 11 लोगों में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये गये. कोविड अधिकारी डॉ प्रदीप राणा ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचने को कहा है। वहीं मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाने के लिए भी कहा है, ताकि सुरक्षित रह सके।

Post a Comment

0 Comments