दुःखद ख़बर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत का निधन, सीएम ने जताया दुःख

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत का निधन हो गया है। 11 अप्रैल को बची सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और तबीयत बिगड़ने पर ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया था। 


उत्तराखंड : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत का निधन हो गया है। 11 अप्रैल को बची सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और तबीयत बिगड़ने पर ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बची सिंह रावत फेफड़ों की समस्या से जूझ रहे थे। बची सिंह रावत के निधन पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने दुख जताया है।

जानकारी मुताबिक़, बता दें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री 72 वर्षीय बची सिंह रावत को शनिवार की दोपहर तबीयत बिगड़ने पर एयर एम्बुलेंस के जरिए हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश लाया गया। एम्स के स्टाफ ऑफिसर डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि रविवार रात उनकी हालत अचानक और बिगड़ गई। रात करीब 8:45 बजे उनका निधन हो गया। उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव थी। उनके निधन की खबर सुनते ही प्रदेश भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई।

इस दौरान उनकी पत्नी और बेटा भी उनके साथ थे। बची सिंह रावत 4 बार सांसद रहे चुके हैं। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राज्यमंत्री भी थे। बची के निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।


वरिष्ठ भाजपा नेता बची सिंह रावत उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। पिछली सरकारों में वह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के पाली गांव का रहने वाले थे और वर्तमान में वह हल्द्वानी में रहते थे। 

Post a Comment

0 Comments