बड़ी ख़बर : सभी को कोरोना वैक्सीन लगाने को लेकर केंद्र सरकार ने कही ये बड़ी बात

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि हमें सभी के लिए टीकाकरण क्यों नहीं खोलना चाहिए। इस तरह के टीकाकरण अभियान के दो उद्देश्य हैं - कोरोना से मौतों को रोकना और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रक्षा करना।


राष्ट्रीय : सभी लोगों को टीकाकरण के सवाल पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि बहुत से लोग पूछ रहे हैं कि हमें सभी के लिए टीकाकरण क्यों नहीं खोलना चाहिए। इस तरह के टीकाकरण अभियान के दो उद्देश्य हैं - कोरोना से मौतों को रोकना और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रक्षा करना। 

इसका उद्देश्य उन लोगों को वैक्सीन का उपलब्‍ध करना नहीं है जो इसे चाहते हैं, बल्‍कि जिन्हें इसकी ज्‍यादा आवश्यकता है। यानि जिन्‍हें कोरोना को लेकर ज्‍यादा जोखिम है, उन्हें टीका देना ज्‍यादा जरूरी है। सोमवार को देश में वैक्सीन के 43 लाख डोज लगाए गए, जिसके चलते हमने मंगलवार सुबह तक 8 करोड़ 31 लाख डोज लगाए हैं। यह अपने आप में रिकॉर्ड है। 

केंद्र ने 45 साल से अधिक उम्र कर्मचारियों से टीका लेने को कहा

केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को प्रभावी तरीके से रोकने के उद्देश्य से 45 साल और इससे अधिक उम्र के अपने सभी कर्मचारियों को कोरोना रोधी टीका लगवाने के लिए कहा है। काíमक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि कर्मचारियों को टीकाकरण के बाद भी कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का पालन करने का सुझाव दिया गया है, जिसमें लगातार हाथ धोना, सेनेटाइजेशन, मास्क या फेस कवर पहनना और शारीरिक दूरी बनाए रखना शामिल हैं।

18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण हो

देश में कोरोना वायरस के तेज होते प्रसार को देखते हुए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू करने की अपील की है। प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में आइएमए ने कहा है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को अपने पास के टीका केंद्र पर जाकर मुफ्त में टीका लगवाने की अनुमति दी जानी चाहिए। आइएमए ने निजी अस्पतालों के साथ ही छोटे-छोटे क्लीनिक को भी टीकाकरण अभियान में बड़े पैमाने पर शामिल करने का सुझाव दिया है।

Post a Comment

0 Comments