उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, इस गांव में मिले 24 कोरोना संक्रमित, गांव सीलकर घोषित किया कंटेनमेंट जोन

जनपद पिथौरागढ़ में तहसील डीडीहाट के सिंगाली क्षेत्र के तल्ला ओझा में 24 ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गांव सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।


उत्तराखंड : प्रदेश में कोरोना का कहर फिर से एक बार बढ़ता जा रहा है। जनपद पिथौरागढ़ में कोरोना संक्रमण फिर से दस्तक दे चुका है। तहसील डीडीहाट के सिंगाली क्षेत्र के तल्ला ओझा में 24 ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गांव सील कर कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव तल्ला ओझा के ग्रामीणों में कोरोना के लक्षण नजर आए। गांव के 41 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें 24 लोगों के पॉजिटिव होने की सूचना है। सीएमओ डा. एचसी पंत ने मंगलवार दोपहर तक  गांव में 24 लोगों के पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि होली में गांव से बाहर रहने वाले भी आए थे। 

सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को जिले के अन्य क्षेत्रों में 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 36 हो चुकी है। दो को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शेष होम आइसोलशन में हैं। उन्होंने बताया कि जिले में प्रतिदिन  टीकाकरण का लक्ष्य ढाई हजार रखा गया है। 

जिले भर में 27 कोरोना टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।  जिला मुख्यालय में चार टीकाकरण केंद्र हैं। एक दो दिन के भीतर रोडवेज स्टेशन के पास एक केंद्र बनाया जा रहा है। जहां पर बाहर से आने वालों की जांच भी होगी और टीकाकरण केंद्र में वैक्सीन दी जाएगी। जांच के लिए सैंपलिंग भी बढ़ाई जा रही है।


Post a Comment

0 Comments